नैनीताल, सितम्बर 6 -- भीमताल। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज धानाचूली के 15 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। जिसमें गौरव कुमार, उमेश सिंह, निखिल बिष्ट, कशिश, नितिन लोधियाल, निर्मला, पंकज सिंह, निकिता बिष्ट, रश्मि, शेखर चंद्र, डॉली नेगी, रोशनी, मोहित सिंह, महिमा और तनुजा चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। प्रधानचार्य पी कुमार समेत शिक्षकों और अभिभावकों ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- राणा प्रताप के 32 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति यह भी पढ़ें- Rishikesh News: डोईवाला ब्लॉक के 194 छात्रों का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...