मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना से जुड़ी रीलों ने सोशल मीडिया पर बनाई पहचान
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- पंजाब सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बन गई है। सरकार के अनुसार, योजना की लाभार्थी महिलाएं रील, डांस वीडियो, लिप-सिंक और हास्य आधारित कंटेंट बनाकर अपने अनुभव साझा कर रही हैं, जिससे योजना को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई पहचान मिली है। सरकार ने एक बयान में कहा कि आमतौर पर सरकारी योजनाओं का प्रचार सरकारी अभियानों तक सीमित रहता है, लेकिन इस योजना में लाभार्थी स्वयं इसके बारे में सोशल मीडिया पर सामग्री साझा कर रहे हैं। सरकार के मुताबिक, यह ट्रेंड बिना किसी सेलिब्रिटी या पेड इन्फ्लुएंसर के सहयोग के स्वाभाविक रूप से विकसित हुआ है।'टूँ-टूँ' नोटिफिकेशन बना सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा सरकार के अनुसार, मोबाइल पर आने वाली "टूँ-टूँ" नोटिफिकेशन की ध्वनि अब योजना से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.