चंदौली, अप्रैल 24 -- चंदौली, संवाददाता। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक माटीकला उद्यमियों और शिल्पकारों के लिए अधिकाधिक रोजगार सृजित कराने के उद्देश्य से खादी ग्रामोद्योग विभाग को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चार इकाइयों का लक्ष्य मिला है।योजना के तहत स्थानीय बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। उद्यमी अपनी आवश्यकतानुसार प्रोजेक्ट रिपोर्ट में कार्यशील पूंजी, मशीन-उपकरण, भट्ठी और कच्चे माल के लिए धनराशि की मांग कर सकते हैं।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि इस योजना में प्रोजेक्ट लागत का पांच प्रतिशत उद्यमी की ओर से अंशदान किया जाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- छूट के साथ बैंक ऋण लेकर ग्रामोद्योग स्थापित करें बेरोजगार इसके अतिरिक्त टर्म लोन मद में वितरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.