आदित्यपुर, मार्च 14 -- चांडिल। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन और धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड स्थित ननिहाल धातकीडीह पहुंचे। वे अपने मामा गुरुचरण किस्कू के सुपुत्र संतोष किस्कू संग स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर- वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने नव दंपति को बधाई देने के साथ सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विधायक बसंत सोरेन की धर्मपत्नी लता सोरेन, स्थानीय विधायक सविता महतो, मामा चारुचांद किस्कू, ओमप्रकाश लायक समेत कई सगे-संबंधी मौजूद थे।इससे पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री होलिकॉप्टर से चांडिल पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चांडिल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.