मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना के तहत 33 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता राशि जारी
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- पंजाब सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना के तहत 25 जून 2026 तक पंजीकरण पूरा करने वाली 33 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। सरकार के अनुसार, शेष पात्र लाभार्थियों को यह राशि 1 अगस्त को जारी की जाएगी। अब तक इस योजना के लिए लगभग 70 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, योजना का सबसे अधिक लाभ 36 से 59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को मिला है। कुल लाभार्थियों में 36-45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की हिस्सेदारी 25.2 प्रतिशत और 46-59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की हिस्सेदारी 25.4 प्रतिशत है। इस तरह, कुल लाभार्थियों में आधे से अधिक महिलाएं 36 से 59 वर्ष की आयु वर्ग की हैं। सरकार का कहना है कि इस आयु वर्ग की महिलाओं पर आमतौर पर बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.