जहानाबाद, मार्च 13 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्रकृति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सूरजपुर द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (एमएमआरवाई) के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना के विभिन्न चरणों में मिलने वाली सहायता राशि एवं उससे जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी जीविका दीदियों को विस्तारपूर्वक दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि योजना के अंतर्गत द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम किस्त के रूप में मिलने वाली राशि के लिए लाभार्थियों को निर्धारित शर्तों का पालन करना आवश्यक है। द्वितीय किस्त प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को स्वयं की ओर से 5000 की राशि निवेश करनी होगी, जिसके बाद परियोजना की ओर से 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.