मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा सहित छह योजनाओं का मिलेगा लाभ
बलरामपुर, जुलाई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के मत्स्य पालकों, किसानों और मत्स्य उद्यमियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार द्वारा संचालित मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 8 अगस्त 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल पर आवेदन की अवधि बढ़ा दी गई है। सहायक निदेशक मत्स्य दीपांशु ने बताया कि जनपद के इच्छुक मत्स्य पालक, कृषक, मत्स्य उद्यमी, स्वयं सहायता समूह तथा मत्स्य सहकारी समितियां अब 8 अगस्त तक विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिन आवेदकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.