सहरसा, फरवरी 14 -- सलखुआ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत उटेशरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय गौरी पिपरा से छात्र-छात्राओं का परिभ्रमण दल रवाना हुआ। प्रखंड प्रमुख सरिता संगम, मुखिया अनिल यादव उर्फ महंथ, प्रधानाध्यापक पिंटू कुमार एवं शिक्षक सिकंदर पासवान ने विदा किया। प्रमुख ने कहा कि इससे छात्रों को ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को नजदीक से देखने-समझने का अवसर मिलता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि भ्रमण के दौरान कारू बाबा स्थान व कुशेश्वरस्थान का दर्शन कराया जाएगा। मौके पर शिक्षक पंकज कुमार, राहुल कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.