खगडि़या, अगस्त 2 -- खगड़िया। नगर संवाददाता मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए जीवनदान साबित हो रही है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत रविवार को खगड़िया जिले के 11 बच्चों को नि:शुल्क जांच एवं उपचार के लिए जय प्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, पटना रवाना किया गया। सभी बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में आरबीएसके टीम द्वारा स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य जांच अभियान के दौरान इन बच्चों में जन्मजात हृदय रोग (दिल में छेद) की पहचान की गई थी। आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए पटना भेजा गया。 यह भी पढ़ें- दिल में छेद से पीड़ित 10 बच्चों को मुफ्त इलाज के लिए भेजा गया पटनाउपचार की प्रक्रिया जय प...