हाजीपुर, जून 13 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री के सात निश्चय-2 अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना-हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के 100वें बैंच में सूबे से 32 बच्चों को हृदय संबंधी विशेष जांच व सर्जरी के लिए अहमदाबाद के श्रीसत्य साई हृदय अस्पताल सह अनुसंधान केन्द्र भेजा गया है। इसमें वैशाली जिले के हृदय रोग से पीड़ित 03 बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों को पटना एयरपोर्ट में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। यह भी पढ़ें- गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हजारों बच्चों को नया जीवन मिला : निशांत स्वास्थ्य मंत्री का संदेश स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बच्चों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए योजना को बिहार राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धी बताया। आ...