बेगुसराय, अप्रैल 15 -- चेरियाबरियारपुर। बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेने पर एनडीए नेता व कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने फोनकर उन्हें बधाई दी है। बताया गया है कि सम्राट चौधरी चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में अक्सर आया जाया करते हैं। वे इस क्षेत्र के लोगों से जुड़े हुए हैं। इसलिए इस क्षेत्र के लोगों को खुशी महसूस हो रहा है। खजहांपुर मुखिया ज्ञानकला सिन्हा, प्रमोद कुमार महतो, विकास कुशवाहा, अनिल वर्मा, मो जियाउल, घनश्याम कुशवाहा, रमेश कुमार राणा, शम्भू सिंह, कबिता देवी, राजीव कुशवाहा, परमानन्द सिंह रामायण महतो सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्त्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने पर सम्र...