मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 26 अप्रैल को गृह क्षेत्र आएंगे सम्राट चौधरी
मुंगेर, अप्रैल 21 -- असरगंज, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री बनने के बाद 26 अप्रैल को पहली बार सम्राट चौधरी गृह क्षेत्र आ रहे हैं। वह ढोल पहाड़ी में विकास योजाओं के शिलान्यास के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी निखिल धनराज ने सोमवार को अमैया पंचायत के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चाखंड, बैजलपुर, चौरगांव तथा ऐतिहासिक ढोलपहाड़ी का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में बैजलपुर स्थित काली स्थान को कार्यक्रम स्थल के रूप में चयनित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मन की बात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.