नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। सीएम बनने के बाद सम्राट की पीएम से यह पहली मुलाकात है। पीएम मोदी और सीएम सम्राट के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है। हालांकि, बिहार में नई सरकार के कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के बीच संभवतया रूप से चर्चा हुई है। पीएम से पहले सम्राट ने कुछ देर के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार दोपहर को पटना से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट से वे सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच महज 5 मिनट बातचीत हुई। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.