पटना, नवम्बर 20 -- बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मुख्यमंत्री की 10वीं बार शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। साथ ही आशा जताई है कि वे चुनावी वादे पूरा करेंगे। इस बार वास्तविक सुशासन की सरकार देने का काम करें। उन्होंने कहा कि हम जनमत का सम्मान करते हैं। बिहार की जनता को बेहतर भविष्य मिले, इसके लिए हम सार्थक विपक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे। लगातार संघर्ष करके जनहित के मुद्दों को प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लोगों को बिहार में रोजगार दें। युवाओं को बेहतर शिक्षा नौकरी मिले और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के साथ क्राइम, भ्रष्टाचार और कमीशन वाली अपनी पूर्ववर्ती सरकार से निजात दें। बंद फैक्ट्रियों को चालू कर रोजगार दें। महिलाओं को दस हजार की बची किस्त एक लाख नब्बे हजार अविलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.