हजारीबाग, अप्रैल 25 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत केरेडारी पंचायत के मुखिया सोनिया देवी और पंचायत सेवक रोहित कुमार को उत्कृष्ट पंचायत का अवार्ड मिला। यह सम्मान रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया।कार्यक्रम में हेमंत सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य भर के उत्कृष्ट पंचायतों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केरेडारी पंचायत की मुखिया सोनिया देवी और पंचायत सचिव रोहित राज को संयुक्त रूप से दीपिका पांडे सिंह द्वारा उत्कृष्ट पंचायत का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।बताया गया कि पंचायत उन्नति सूचकांक एवं ग्राम सभा श्रेणी में बेहतर स्कोर करते हुए केरेडारी पंचायत ने हजारीबाग जिले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।पंचायत यह भी पढ़ें- घाघरा के चुंदरी क...