मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के ट्रायल में 110 ने लिया भाग
बागेश्वर, अगस्त 18 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित किए गए। ट्रायल में 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं समेत 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन स्किल और बैटरी टेस्ट के आधार पर किया गया। बैटरी टेस्ट में 30 मीटर फ्लाइंग, मेडिसिन बॉल, 6x10 शटल रन, वर्टिकल जंप और 800 मीटर दौड़ शामिल रही। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, फुटबॉल, बास्केटबाल, हॉकी, टेबल टेनिस और कबड्डी के ट्रायल लिए गए। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के बाद प्रत्येक आयु वर्ग और खेल में 100 बालक व 100 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.