मुख्यमंत्री पोर्टल से जुड़े लंबित मामलों को लेकर एसपी गंभीर
कौशाम्बी, जून 3 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री पोर्टल से संबंधित लंबित प्रकरणों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, मिशन शक्ति अभियान को सफलतापूर्वक चलाने तथा जनशिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निपटान के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि शाखाओं में अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। कार्यालयी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध को लेकर संवेदनशील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.