रुद्रपुर, सितम्बर 16 -- किच्छा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों और जरूरतमंदों में फलों का वितरण किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन का शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिश्रम और संकल्प के साथ देवभूमि उत्तराखंड के विकास की दिशा तय की है। उनका सरल स्वभाव, दूरदर्शी नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण देवभूमि उत्तराखंड को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाने के आह्वान पर नगर के चिकित्सालयों एवं गरीब बस्तियों में फल व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.