हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को एक दिवसीय भ्रमण पर हल्द्वानी आएंगे। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान कर 11:10 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे होटल आईटीएस फॉर्चून वॉकवे मॉल पहुंचकर एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...