मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना में चयनित हुई बुद्धिरामपुर ग्राम पंचायत
बलिया, जून 15 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक के सबसे कम आबादी और कम बजट वाली ग्राम पंचायत बुद्धिरामपुर को मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के लिए चयनित किया गया है। इसके तहत इस पंचायत में शादी घर, हेल्थ सेंटर आदि 15 कार्यों में से किसी एक कार्य के लिए अतिरिक्त 15 लाख रुपए शासन की ओर से मिलेंगे। एडीओ (पंचायत) शशिभूषण दूबे ने बताया कि उक्त गांव की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 1400 है, जबकि वर्तमान में 1100 मतदाता हैं। आबादी कम होने की वजह से बजट का आवंटन कम होता है। इसके बावजूद वहां के प्रधान धनील गोंड ने राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त और मनरेगा से मिले धन से स्कूल की पांच सौ फीट लम्बी चहारदीवारी, पंचायत भवन, डिजिटल लाइब्रेरी, लिंक नाली तथा लिंक सड़क का बेहतर ढंग से निर्माण कराया है। यह भी पढ़ें- चार लाख की लाइब्रेरी, लेकिन पढ़ने को नहीं माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.