मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन
लोहरदगा, सितम्बर 30 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखण्ड के पंचायत भवन में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय वर्ष अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मुखिया इंद्रदेव उरांव, पंचायत सचिव रेखा उरांव, संदीप उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे। इस अवसर पर मुखिया इंद्रदेव उरांव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देकर ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र लाभुकों को गाय, बकरी, सूकर, मुर्गी पालन सहित अन्य पशुधन के लिए अनुदान पर लाभ दिया जाएगा। सभी योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.