कोडरमा, अप्रैल 22 -- डोमचांच। प्रखंड में पशुपालन के जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत डोमचांच प्रखंड के 25 चयनित लाभुकों के बीच बत्तख चूजों का वितरण किया गया। यह वितरण प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनीता कुमारी के द्वारा संपन्न किया गया। चूजों का वितरण करते हुए डॉ. विनीता कुमारी ने किसानों और महिलाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। बत्तख पालन कम लागत में बेहतर मुनाफा देने वाला व्यवसाय है।" उन्होंने लाभुकों को चूजों के बेहतर रखरखाव, खान-पान और बीमारियों से बचाव के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- किसानों को मिली बकरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.