मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 15 दुधारू गायों का वितरण
कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा। जिला गव्य विकास कार्यालय, कोडरमा द्वारा 13 मार्च 2026 को आयोजित दुधारू पशु मेला में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत 14 लाभुकों के बीच कुल 15 दुधारू गायों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव ने लाभुकों को दुधारू गायें प्रदान कीं। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी सहित कोडरमा, मरकच्चो, जयनगर, चंदवारा और डोमचांच प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.