मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
कोडरमा, मई 19 -- कोडरमा। डोमचांच प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनीता कुमारी ने पहुंचकर पांच लाभुकों को ब्रॉयलर कुक्कुट (मुर्गी) एवं सात लाभुकों को बकरे वितरित किए। इस मौके पर डॉ. विनीता कुमारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने लाभुकों को पशु-पक्षियों के उचित रखरखाव, साफ-सफाई और समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी, ताकि वे पशुपालन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। यह भी पढ़ें- पशुधन विकास योजना से पांच लाभुकों को मिली बकरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.