मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का दिया लाभ
बोकारो, जून 12 -- दामोदा, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुक्रवार को चंद्रपुरा प्रखंड परिसर में आयोजित वितरण समारोह में करमाटांड़ एवं रांगामाटी दक्षिणी पंचायत के 10 चयनित लाभुकों के बीच आठ बकरी एवं दो बकरा का वितरण किया गया। बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, जिप सदस्य नीतू सिंह, मुखिया सुनीता देवी, नारायण मरांडी, पशुपालन पदाधिकारी अमित सोरेन व मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से लाभुकों में वितरण किया। बीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है। बकरी पालन कम लागत और कम जगह में शुरू होने वाला व्यवसाय है। इससे महिलाएं भी घर बैठे अच्छी आय कर सकती हैं। मुखिया ने कहा कि पंचायत के जरुरतमंद परिवारों को इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसके लिए जागरूकता जर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.