मुख्यमंत्री पशुधन विकास जनजातीय उप योजना के तहत 5 लाभुकों को मिला जोड़ा बैल
दुमका, मई 20 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के पशुपालन प्रभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास जनजातीय उप योजना के तहत पांच चयनित लाभुकों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर जोड़ा बैल का वितरण किया गया। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को सरकार की ओर से 36 हजार रुपये का अनुदान दिया गया, जबकि लाभुकों को 4 हजार रुपये की राशि स्वयं जमा करनी होती है। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कालेश्वर सोरेन एवं पशुपालन विभाग के डॉ. आसिफ ने संयुक्त रूप से लाभुकों को जोड़ा बैल प्रदान किया। इस योजना का लाभ नवाडीह पंचायत के कुरूमटांड़ गांव निवासी मुन्ना हेम्ब्रम, मटकोड़ गांव निवासी बेटका मरांडी, सिमरा पंचायत के बांसजोरा गांव निवासी हेमलाल मुर्मू, ढोढली पंचायत के ढोढली गांव निवासी शिवाय सोरेन तथा भुटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.