मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 20 लाभुकों को मिली बकरियां
पलामू, जून 15 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के गांधीपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बकरा योजना के अंतर्गत 20 लाभुकों के बीच 200 बकरियों का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्य अतिथि प्रमुख प्रभा देवी, उप प्रमुख सुनील सिंह एवं प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह ने संयुक्त रूप से लाभुकों को बकरियां सौंपीं। डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना किसानों और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पशुपालन के माध्यम से लोग कम लागत में बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं। प्रमुख ने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.