मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत किसानों के बीच बत्तख चूजे वितरित
घाटशिला, मार्च 24 -- घाटशिला। प्रेमनगर स्थित प्रखंड पशुपालन विभाग कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 40 किसानों के बीच 12सौ बत्तख के चूजे वितरित किए गए। प्रत्येक किसानों को 30-30 चूजे नि:शुल्क दिए गए। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सिंकेशी यादव ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को रोजगार के मार्ग प्रशस्त्र करने को लेकर बत्तख के चूजे दिए जा रहे हैं। पशुपालन पदाधिकारी यादव ने बताया कि घाटशिला प्रखंड के आसना, कालचित्ति, मउभंडार और उल्दा पंचायत के किसानों के बीच चूजे का वितरण किया गया। इसके देखभाल को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को समृद्ध बनाने को लेकर समय-समय पर बत्तख वितरण किए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.