मुख्यमंत्री पशुधन योजना के छह लाभुकों को मिले चूजे
रांची, सितम्बर 29 -- खूंटी, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पुराने प्रखंड परिसर, खूंटी में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत छह लाभुकों के बीच चूजे वितरित किए गए। कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो समेत जनप्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे। पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों ने लाभुकों को योजना के संचालन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर लाभुक विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता ले सकते हैं। विलसन तोपनो ने कहा कि सरकार की स्वावलंबी योजनाओं का लाभ प्रखंड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने लाभुकों से योजना का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। चूजे प्राप्त करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.