हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि उत्तरी छोटानागपुर पशुपालन प्रमंडलीय कार्यालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा और बोकारो जिला में चल रहे पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 22 23, 23 24 और 24 25 की योजनाओं का समीक्षा की। सभी जिला पशुपालन पदाधिकारी से वित्तीय वर्ष 25 26 में लागू किए जाने वाले मुख्यमंत्री पशुधन योजना की जानकारी ली। उन्होंने बकरा पालन, सुकर पालन, बत्तख पालन, ब्रायलर मुर्गा पालन पोल्ट्री फार्म जैसे योजनाओं की जानकारी ली। बैठक के बाद डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सातों जिला में लगभग 85 प्रतिशत वितरण की स्थिति पाई गई। वही डीबीटी योजना मे 50 प्रतिशत वितरण पाया गया। सभी जिला प...