गुमला, मई 9 -- चैनपुर। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शनिवार को चैनपुर प्रखंड परिसर में ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना के लाभुकों के बीच चूजों और आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत चयनित व जिला परिषद समिति से अनुमोदित दो लाभुकों जोसेफ कुजूर और लेबन मिंज को लाभ दिया गया। प्रत्येक लाभुक को 510 एक दिन के ब्रायलर चूजे,10 बोरी पौष्टिक दाना, पांच वाटरर, पांच फीडर और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। विभागीय पदाधिकारियों ने बताया कि शेड निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण वितरण में देरी हुई थी। अब शेड तैयार होने के बाद यूनिट सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- पशुधन योजना के लाभुकों को मिला बकरा-बकरी व पोल्ट्री यूनिट उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। यह भी पढ़ें- अनगड़ा म...