शाहजहांपुर, मार्च 13 -- मदनापुर, संवाददाता। मदनापुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि बरुआ चौकी क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अशोक कश्यप ने एक वीडियो बनाकर उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाई और उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। करीब 43 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी सामाजिक मर्यादा और कानून व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस को ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में राहुल कुमार मिश्रा, बृजमोहन स...