मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में सपा नेता पर केस
कुशीनगर, मई 11 -- कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के दौरान आयोजित एक नुक्कड़ सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश यादव चमन की तहरीर पर की गई है। बीते 26 अप्रैल को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान राजेश सिंह ने मंच से मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच से दिए गए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मुख्यमंत्री समर्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.