मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, अज्ञात युवक पर केस दर्ज
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के नहरबालागंज स्थित केजीएन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर एक युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। पेट्रोल कम डालने की बात को लेकर उसकी पेट्रोल पंप के सेल्समैन सतीश कुमार यादव से कहासुनी हो गई। इसी दौरान युवक ने मुख्यमंत्री के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी संजय गुप्त की तहरीर पर अज्ञात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.