पूर्णिया, मई 6 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत लाभुकों को अब तक अनुदान राशि नहीं मिला है। मामला पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के विक्रमपुर पंचायत के महेंद्रपुर निवासी बबलू कुमार का है। उन्होंने वर्ष 2024 में अत्यंत पिछड़ा वर्ग श्रेणी से मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत टोटो खरीदने के लिए आवेदन किया था। आवेदन के बाद विभाग द्वारा स्वीकृति पत्र जारी किया गया, जिसके आधार पर उन्होंने जनवरी 2025 में कर्ज लेकर टोटो खरीद लिया। लाभुक बबलू कुमार ने बताया कि वाहन खरीदने के बाद सभी आवश्यक कागजात प्रखंड कार्यालय में जमा कर दिए गए, लेकिन कई महीनों के बाद भी उन्हें अनुदान राशि नहीं मिली है। लगातार कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर टोटो खरीदने के बाद अब उन्हें ब्याज च...