मधुबनी, मार्च 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न स्कूलों के छाात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत दरभंगा सहित विभिन्न ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को इतिहास, संस्कृति और विज्ञान से सीधे परिचित कराना था। इसक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाँजीपुर के छात्रों को परिभ्रमण के दौरान विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को देखा। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मंतोष कुंवर और सचिव सुधीरा देवी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार झा ने बताया कि ऐसे भ्रमण से बच्चों के ज्ञान और समझ में वृद्धि होती है। भ्रमण के दौरान छात्रों ने तारामंडल, चन्द्रधारी मिथिला संग्रहालय, ऐतिहासिक राज किला तथा दरभंगा महाराज द्वारा बनवाए गए मंदिरों की वास्तुकला को देखा। तारामंडल में ग...