नालंदा, मई 14 -- बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार गुरुवार को पहली बार अपने पैतृक गांव नालंदा जिले के कल्याणबीघा पहुंचे। उनके सात बेटे एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद रहे। सीएम पद छोड़कर राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे नीतीश का स्थानीय लोगों और जेडीयू कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नीतीश ने अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की 19वीं पुण्यतिथि के पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कल्याणबीघा पहुंचने के बाद नीतीश और निशांत ने सबसे पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों स्मृति वाटिका पहुंचे, जहां स्वर्गीय मंजू देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल भावुक बना रहा और परिवार के सदस्य नम आंखों से उन्हें याद करते ...