दरभंगा, अप्रैल 17 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में दरभंगा जिले से कई नेता शामिल हुए। सभी ने उनसे मिलकर नई पारी की शुभकामनाएं दी। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि सम्राट चौधरी के रूप में बिहार को मजबूत नेतृत्व मिला है। सांसद डॉ. ठाकुर ने लोक भवन में नए मुख्यमंत्री श्री चौधरी से मिलकर उन्हें सम्मानित किया व बधाई दी। बिहार भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। यह भी पढ़ें- दिघवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उन्होंने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेतृ...