चतरा, अप्रैल 25 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह को पंचायत में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत रांची में शुक्रवार को खेलगांव में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। बताया गया कि पंचायत में जनहित से जुड़े कार्यों, विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पंचायत स्तर पर किए गए सराहनीय कार्यों के कारण राजपुर पंचायत की पहचान लगातार मजबूत हुई है। वहीं मड़गदा मुखिया सुप्रिया कुमारी को भी जिले में उत्कृष्ट ग्राम सभा में चयनित किया गया तथा सम्मान पत्र सौंपा गया। यह भी पढ़ें- सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.