रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट काम के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशस्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, डीसी ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, डीडीसी आशीष अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष रीता देवी, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों, प्रखंड प्रमुखों, जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया जिसके उपरांत सभी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक ममता देवी न...