कोडरमा, अप्रैल 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत कोडरमा जिला को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। योजना के तहत जिले की चार ग्राम पंचायतों एवं जिला परिषद को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों की श्रेणी में जयनगर प्रखंड की तमाय ग्राम पंचायत चयनित हुआ है। वहीं स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत की श्रेणी में सतगावां प्रखंड की टेहरो ग्राम पंचायत को चयनित किया गया है। श्रेष्ठ ग्रामसभा श्रेणी में जयनगर प्रखंड की जयनगर पूर्वी ग्राम पंचायत एवं मरकच्चो प्रखंड की जामु ग्राम पंचायत को स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा उत्कृष्ट जिला परिषद श्रेणी में जिला परिषद कोडरमा का चयन किया गया है। इन सभी चयनित ग्राम पंचायतों एवं जिला परिषद के जनप्रतिनिधियों को म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.