मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना में मिलेंगे 50 लाख
गौरीगंज, सितम्बर 20 -- अमेठी। ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, गांवों में स्वच्छता, पर्यावरण और विकास कार्यों को बढ़ावा देने तथा डिजिटल व जनहित सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री विशेष पंचायत पुरस्कार योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों को 30 सितम्बर तक आनलाइन आवेदन करना होगा। ग्रामीण विकास के विभिन्न पैमानों घर-घर कचरा उठाकर उसका निस्तारण करना, कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए सुविधाएं देना, पानी का प्रबंधन करना, प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाना, पर्यावरण और जैव विविधता का संरक्षण करना, महिला नेतृत्व और सहभागिता को बढ़ावा देना, जैविक कृषि को प्रोत्साहित करना आदि में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.