लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को छठे उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस में 'उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना 2025-26' के तहत 15 वैज्ञानिकों का सम्मान भी किया। वहीं, वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान अकादमी के 30 वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं नवाचार पर विचार-विमर्श भी हुआ। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई पुस्तिकों का विमोचन भी किया।विभिन्न पुरस्कार वर्गों में चयनित वैज्ञानिक-लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार: डॉ. सत्य प्रकाश, प्राध्यापक एवं अध्यक्ष, सब्जी विज्ञान विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ-विशिष्ट वैज्ञानिक पुरस्कारकृषि विज्ञान: डॉ. लोकेश कुमार गंगवार, प्राध्यापक, आनुवंशि...