पटना, दिसम्बर 16 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया। नियुक्त कर्मियों में 1810 तकनीशियन, 512 पत्राचार लिपिक तथा 68 भंडार सहायक कर्मी हैं। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से तीन अभ्यर्थियों सन्नी साकेत, आशुतोष कुमार और मोहित कुमार भट्ट को नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग शुरू से ही युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दे रहे हैं। वर्ष 2005 से 2020 के बीच आठ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी। वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देना तय किया गया था। मगर हमलोगों ने 10 लाख नौकरी और 40 लाख रोजगार यानी कुल 50 लाख नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया। अब हमने तय किया है कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.