मुख्यमंत्री ने 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथॉन को दिखाई हरी झंडी, शौर्य स्थल पर दी श्रद्धांजलि
देहरादून, जुलाई 25 -- देहरादून। कारगिल विजय दिवस की पूर्व वेला पर शनिवार को राजधानी देहरादून राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो उठी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल, चीड़बाग से 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन किया। मुख्यमंत्री ने सभी को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.