मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
रुद्रपुर, जून 22 -- खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की शिकायतों और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा प्रत्येक शिकायत का प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.