पटना, अगस्त 14 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी। उनके उच्च आदर्श आज भी हम सब के लिये प्रेरणा के स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें। देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.