लखनऊ, जून 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित सम्मान समारोह में सीएमएस के आईसीएसई व आईएससी के 10 नेशनल टापर छात्रों को सम्मानित किया। इसमें 10 वीं के टॉपर वैवस्वत नारायण दुबे (99.80 प्रतिशत), जहरा फातिमा व अनय अग्रवाल (99.60 प्रतिशत) एवं अफशान अहमद, दिव्यांश कुशवाहा एवं फरहीन खान (99.40 प्रतिशत) और 12 वीं के टॉपर ओशीन अग्रवाल, संस्कृति चंदेल, जैनब फातिमा एवं छवि मिश्रा (99.75 प्रतिशत) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने मेधावियों को एक-एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व टैबलेट दिया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...