मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
पटना, मई 11 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को सोमनाथ मंदिर के पुनर्स्थापना दिवस पर पटना के खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री को विधायक संजीव चौरसिया ने अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। मंदिर समिति ने चुनरी ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के दिव्य प्रतीक सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। यह भी पढ़ें- Somnath Amrit Mahotsav 2026: पीएम मोदी ने सोमनाथ में किया कुंभाअभिषेक, जानें इस अनुष्ठान से जुड़ी खास बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.