मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- मिर्जापुर,संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जीरो से हिरो बनाने का मंत्र देने वाले जिले के पहाड़ी ब्लाक के सिद्धि स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दयानंद मिश्रान को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रुपये का चेक, ज्ञान की देवी सरस्वती प्रतिमा,अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में एससीअरटी के निदेशक गणेश कुमार ने शिक्षक बुकलेट प्रदान किया। मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत होने पर जनपद के शिक्षकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने शिक्षक दयानंद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों के भविष्य निर्माण के प्रति सचेत किया। यह भी पढ़ें- राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजे गए आनं...